Header Ads

Seo Services

चैंपियंस लीग का फाइनल 3 महीने की देरी से 29 अगस्त को हो सकता है, फैसला 23 को होगा

फैंस की सबसे पसंदीदा फुटबॉल लीग ‘चैंपियंस लीग’ का फाइनल 29 अगस्त को हो सकता है। यूरोपियन फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी इसे आयोजित करने को लेकर प्रस्ताव बना रही है। यूएफा को उम्मीद है कि अगस्त में हफ्ते भर का एक छोटा टूर्नामेंट कराया जा सकता है, जिसका फाइनल 29 अगस्त को इस्तांबुल में हो सकता है। कोरोनावायरस के कारण मार्च में लीग स्थगित कर दी गई थी, तब इसके प्री क्वार्टर फाइनल चल रहे थे।

मूल रूप से चैंपियंस लीग का फाइनल 30 मई को इस्तांबुल में खेला जाना था। यानी, अगर 29 अगस्त को फाइनल हुआ, तो लीग का फाइनल तीन महीने डिले होगा। रिपोर्ट के अनुसार, 26 अगस्त को यूरोपा लीग का फाइनल देंस्क (पोलैंड) में हो सकता है। यूएफा एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग 23 अप्रैल को होनी है। उसमें सभी विकल्पों पर चर्चा होगी।

यूएफा दो विकल्प पर विचार कर रहा है

  • चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के दोनों लेग जुलाई और अगस्त में कराए जाएं। लेकिन यह तभी संभव है, जब घरेलू लीग जून में फिर से शुरू होंगी।
  • घरेलू लीग का सीजन खत्म होने के बाद चैंपियंस लीग के बाकी मैच में सिर्फ एक-एक लेग हों। पूरा टूर्नामेंट एक हफ्ते के भीतर खत्म कर दिया जाए।

ला लिगा सीजन रद्द होने पर टॉप-4 टीम क्वालिफाई करेंगी

स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने प्रस्ताव दिया है कि अगर घरेलू लीग ला लिगा का वर्तमान सीजन रद्द हो गया, तो मौजूदा टॉप-4 टीमें अगले साल की चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। लीग 12 मार्च से स्थगित है। सभी 20 टीमों ने 27-27 मैच खेले हैं। हर टीम एक सीजन में 38 मैच खेलती है। पॉइंट टेबल के अनुसार, बार्सिलोना पहले, रियल मैड्रिड दूसरे, सेविला तीसरे और रियल सोसाइडाड चौथे नंबर पर हैं। गेटाफे, एटलेटिको मैड्रिड व एथलेटिक बिलबाओ यूरोपा लीग खेलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लिवरपूल की ट्रॉफी परेड के फोटो को वर्ल्ड प्रेस फोटो अवॉर्ड दिया गया है। मूल रूप से चैंपियंस लीग का फाइनल 30 मई को इस्तांबुल में खेला जाना था। यानी, अगर 29 अगस्त को फाइनल हुआ, तो लीग का फाइनल तीन महीने डिले होगा।
https://bit.ly/2VwjAGM

from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2XMtruP

No comments:

Powered by Blogger.