श्रीलंका बोर्ड ने मेजबानी का प्रस्ताव रखा, आईपीएल रद्द होने से 3845 करोड़ का नुकसान होगा; दिसंबर के पहले होना मुश्किल
कोरोनावायरस के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की गुरुवार को आधिकारिक घोषणा कर दी। आईपीएल 29 मार्च से होना था,लेकिन लॉकडाउन के कारण बीसीसीआई ने पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया था। मंगलवार को लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के बाद आईपीएल को बुधवारको अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया था।हालांकि, इसके लिए उसने किसी नई विंडो की घोषणा नहीं की है। अब श्रीलंका बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने आईपीएल की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा है। इससे पहले 2009 में भी आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है। तब लोकसभा चुनाव वजह रही थी।
जून से सितंबर तक भारत को दो सीरीज खेलनी है
आईपीएल के आयोजन की बात की जाए तो मौजूदा हालात और इंटरनेशनल शेड्यूल के चलते इसका दिसंबर के पहले होना मुश्किल लग रहा है। जून से सितंबर तक मानसून सीजन रहता है। इस दौरान भारत को श्रीलंका और जिम्बाब्वे में सीरीज भी खेलनी है। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसके बाद टीमों की आपसी सीरीज का कैलेंडर भी तय रहता है। इस शेड्यूल के बीच ही बीसीसीआई को आईपीएल के लिए खाली तारीखें तलाशनी होंगी। ऐसा होता है तो भी दिसंबर के पहले आईपीएल होना संभव नहीं लग रहा है।
हम सभी स्वास्थ्य सुविधाएं देने को तैयार: श्रीलंका बोर्ड
अगर श्रीलंका में आईपीएल हुआ तो उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लंकादीप अखबार से बात करते हुए श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा, ‘बोर्ड ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि हम लीग की मेजबानी के लिए तैयार हैं। अगर आईपीएल नहीं हुआ तो उन्हें करीब 3845 करोड़ रु. का नुकसान होगा। उनके लिए किसी अन्य देश में लीग का संचालन करना फायदेमंद होगा, जैसा कि उन्होंने 2009 में द. अफ्रीका में किया था। अगर वे हमारे प्रस्ताव को मानते हैं तो हम स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार हैं।’
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today https://bit.ly/2XG21Xx
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2KaVhJn

No comments: