जर्मनी में 9 मई से हो सकती है घरेलू लीग, मैच खाली स्टेडियम में; खिलाड़ी तीन हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहे
कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण खेल जगत में जून तक के लगभग सभी टूर्नामेंट्स टाल या रद्द कर दिए गए हैं। इस बीच जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलिगा 9 मई से शुरू हो सकती है। मैच खाली स्टेडियम में कराए जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो बुंदेसलिगा टॉप-5 यूरोपियन फुटबॉल लीग की पहली लीग होगी, जिसके मैच शुरू हो जाएंगे। लीग के 18 क्लब 3 हफ्तों से ट्रेनिंग कर रहे हैं। बायर्न म्यूनिख के खिलाड़ी बड़े डार्टबोर्ड पर फुटबॉल मारकर पासिंग एक्युरेसी बढ़ा रहे हैं। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। लीग शुरू करने पर अंतिम फैसला 30 अप्रैल को होगा।
नेमार को एक सीजन के लिए 415 करोड़ रु. का ऑफर
ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़कर बार्सिलोना जाते हैं तो उन्हें 245 करोड़ का नुकसान हो सकता है। 2013 से 2017 तक वह स्पेनिश क्लब बार्सिलोना का ही हिस्सा थे। फ्रेंच क्लब पीएसजी रुकने के लिए उन्हें एक हफ्ते का 5.66 करोड़ रुपए देने को तैयार है। उन्हें एक सीजन के लिए 415 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है।
इस सीजन में नेमार ने 18 गोल दागे
वहीं, बार्सिलोना जाने पर एक सीजन के 170 करोड़ रुपए ही मिल पाएंगे। नेमार ने 2017 में पीएसजी से 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उसके बाद से वो न तो चैंपियंस लीग जीत पाए हैं और न ही कोई व्यक्तिगत अवॉर्ड। बार्सिलोना के साथ 2015 में वो चैंपियंस लीग विजेता बने थे। इस सीजन में उन्होंने पीएसजी के लिए 18 गोल किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today https://bit.ly/2yGdI63
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3cGqOiq

No comments: