Header Ads

Seo Services

गंभीर ने घर में काम करने वाली नौकरानी का अंतिम संस्कार किया, बोले- वे मेरे परिवार की सदस्य थीं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा सासंद गौतम गंभीर ने घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती पात्रा (49) का अंतिम संस्कार किया। उड़ीसा की रहने वाली सरस्वती ने 21 अप्रैल को अंंतिम सांस ली। वे काफी समय से शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रही थीं। गंभीर ने ट्वीट कर जानकारी दी और सरस्वती को परिवार का सदस्य ही बताया। भाजपा सांसद के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस दया भाव के लिए गंभीर को धन्यवाद दिया।

गंभीर ने ट्वीट किया, ‘‘जो मेरे बच्चों की खास देखभाल करती हो, वह कभी भी नौकरानी नहीं हो सकती। वह परिवार की सदस्य ही थीं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा कर्तव्य था। मैं जाति, धर्म, संप्रदाय और समाज से ज्यादा इंसानियत को मानता हूं। बेहतर समाज बनाने का एक यही रास्ता है। भारत के लिए भी मेरे यही विचार हैं। ओम शांति।’’

गंभीर के घर 6 साल से काम कर रहीं थी सरस्वती
सरस्वती पिछले 6 साल से गंभीर के घर में काम कर रही थीं।शुगर और ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें दिल्ली के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरस्वती उड़ीसा के जाजपुर जिले की रहने वाली थीं। धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘गंभीर के इस काम से लाखों गरीब लोगों में इंसानियत पर विश्वास बढ़ेगा, जो अपने घरों से दूर काम कर रहे हैं। इस काम से लोगों में भी गरीबों के प्रति सम्मान बढ़ेगा।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गौतम गंभीर के घर पर सरस्वती पात्रा 6 साल से काम कर रही थीं। शुगर और ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें दिल्ली के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
https://bit.ly/2zrqE0c

from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3aCAsBk

No comments:

Powered by Blogger.