Header Ads

Seo Services

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का 96 की उम्र में निधन, ओलिंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा 5 गोल करने का उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम

हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में से एक भारत के बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह 96 साल की उम्र में मोहाली में निधन हो गया। वे पिछले दो हफ्ते से यहां के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

उन्होंने आज सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। उन्हें निमोनिया और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें तीन बार दिल का दौरा भी पड़ा। दिमाग में खून का थक्का जमने की वजह से वे 18 मई से कोमा में थे।

बलबीर सिंह ने हेलसिंकी ओलिंपिक के फाइनल में पांच गोल दागे थे

बलबीर सिंह ने 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक के फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ 5 गोल किए थे। किसी ओलिंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलिंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक और 1956 के मेलबर्न गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। -फाइल
https://bit.ly/3efEbXF

from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2TDg6lX

No comments:

Powered by Blogger.