Header Ads

Seo Services

बार्सिलोना के बाद यूक्रेन के एक क्लब में 25 फुटबॉलर और स्टाफ कोरोना से संक्रमित, पूरी टीम 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन

स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के 5 खिलाड़ी और 2 कोच का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, क्लब ने किसी का नाम नहीं बताया है। लियोनल मेसी भी इसी क्लब से खेलते हैं। वहीं, यूक्रेन में भी एक फुटबॉल क्लब करपाती लवीव के 25 खिलाड़ी और अन्य स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोनावायरस के कारण ला लिगा को बीच में रोक दिया था। पिछला मैच 11 मार्च को रियल सोसिडाड और आइबर के बीच हुआ था। ला लिगा 3 महीने बाद 11 जून से शुरु होने से जा रही है। पहला मैच सेविला और रियाल बेटिस के बीच होगा।

यूक्रेन में65 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया था

यूक्रेन की फुटबॉल प्रीमियर लीग के मुताबिक, क्लब करपाती लवीव के 65 लोगों (खिलाड़ी और स्टाफ) का कोरोना टेस्ट कराया गया था। इसमें से 25 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद पूरी टीम 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन में रह रही है। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को रोक दिया गया है। लवीव के अगले हफ्ते में दो मैच होने हैं, जिन्हें रद्द कर दिया गया है। कोरोना के बाद पिछले हफ्ते ही बगैर दर्शकों प्रीमियर लीग शुरू की गई थी।

बार्सिलोना 13 जून को मालोर्का से भिड़ेगी
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को 1 मई से 4 चरणों में ट्रेनिंग की अनुमति दे दी गई थी। 1 जून से चौथा चरण शुरू हुआ है, जिसके तहत खिलाड़ी टीम के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। लीग के फिर से शुरू होने के बाद बार्सिलोना का पहला मैच 13 जून को रियाल मालोर्का से होगा।

ट्रेनिंग से पहले खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ
सभी क्लब ने 1 मई से 4 चरणों में प्रैक्टिस शुरू की थी। पहले चरण के तहत खिलाड़ियों ने अकेले ही अभ्यास किया। प्रैक्टिस शुरू करने से पूर्व खिलाड़ियों की कोरोना के जांच से गुजरना पड़ा। साथ ही बाहर से आए खिलाड़ियों को 14 दिन का क्वारैंटाइन में रहना पड़ा।

टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी
वहीं, दूसरा चरण 18 मई से शुरू हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने 10 के ग्रुप में प्रैक्टिस की। एक हफ्ते बाद तीसरा चरण के तहत 14 खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने लगे। अब चौथे चरण में टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ मैदान में प्रैक्टिस कर सकेंगे।

कोरोना के बीच कई देशों में फुटबॉल लीग शुरू हो चुकी
जर्मनी ने अपनी फुटबॉल लीग बुंदेसलिगा को 16 मई से शुरू कर दिया है। कोरोना के बीच शुरू होने वाली यह यह पहली बड़ी लीग है। वहीं, इंग्लैंड की प्रीमियर लीग (ईपीएल) 17 जून से शुरू होने जा रही है। इटली भी अपनी लीग सीरी-ए को 20 जून से शुरू कर रहा है। जबकि रूस में फुटबॉल अगले महीने से शुरू होंगे। रूस की प्रीमियर लीग एकमात्र फुटबाल टूर्नामेंट है, जो दर्शकों के साथ होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोनावायरस के बीच स्पेनिश लीग ला लिगा 11 जून से फिर शुरू होने जा रही है। बार्सिलोना का पहला मैच 13 जून को रियाल मालोर्का से होगा। -फाइल फोटो
https://bit.ly/2U4ejqd

from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3eKDvtC

No comments:

Powered by Blogger.